लखनऊ : प्रदीप तिवारी, बृजेश यादव और पीडी तिवारी सपा से निष्कासित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदीप तिवारी, बृजेश यादव और पीडी तिवारी समाजवादी पार्टी से निकाल दिये गये हैं। इन तीनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। जिसके चलते सपा से इनका निष्कासन हुआ है।

दरअसल, प्रदीप तिवारी, बृजेश यादव, पीडी तिवारी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। इतना ही नहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गलत नीतियों के तहत काम करने का आरोप लगाया था।

जिन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गलत नीतियों के तहत काम करने का आरोप लगाया था। वह सभी सपा के यूथ विंग के नेता रहे हैं। यूथ लीडरों के इस बगावत से चुनाव तैयारियों में लगी सपा को झटका लग सकता है।

इन युवा नेताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अहंकारी करार देते हुये कहा था नई सपा है... नई हवा है का दवा बेकार है,पूरी तरह खोखला है। आरोप तो यहां तक है कि हिन्दू धार्मिक ग्रंथों के खिलाफ सपा प्रमुख सोचसमझ कर बयान दिलाते हैं।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी घोषित, टीम में सचिव बने अब्दुल्ला आजम

संबंधित समाचार