दुश्मनों से निपटने के लिए भारत ने सीमा पर तैनात किया ये खतरनाक ड्रोन, जानें इसकी खासियत
नई दिल्ली। भारत अपने दुश्मनों से निपटने के लिए लगातार अपन बेड़े की क्षमता बढ़ाता जा रहा है। अब भारतीय सेना ने हेरोन मार्क 2 ड्रोन को शामिल किया है। बता दें अब एक ही उड़ान से पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसी मुल्कों से लगी सीमाओं पर भारत नजर रख सकेगा।
हेरोन ड्रोन मार्क-2 सैटेलाइट से नियंत्रित होने वाला ड्रोन है, जो 250 किलोग्राम भार के हथियार लेकर उड़ सकता है। ये बहुत लंबी दूरी पर लगभग 36 घंटों तक काम कर सकता है। ड्रोन स्कवाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर पंकज राणा ने बताया कि हेरोन मार्क-2 से देश की एक ही जगह से निगरानी की जा सकती है। वहीं अपने लक्ष्य और मिशन को पूरा करने के लिए ड्रोन किसी भी मौसम और इलाके में काम कर सकता है।
बता दें इसमें थर्मोग्राफिक कैमरा, एयरबॉर्न सर्विलांस विजिबल लाइट, रडार सिस्टम लगा है। इनके जरिेए यह अपने बेस से उड़कर मिशन पूरा करके खुद ही वापस लौट आता है। ड्रोन में हवा से जमीन, हवा से हवा और हवा से एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें भी लगाई जाएंगी। ये ड्रोन 36 घंटे तक लगातार आसमान में उड़ान भर सकता है।
हेरोन मार्क-2 ड्रोन्स में एंटी जैमिंग तकनीक लगी है, जिसकी वजह से इसे किसी भी तरह से जैम नहीं किया जा सकता। वहीं इसके अलावा, कई तरह के सेंसर्स और कैमरे लगे हैं, जो अंधेरे में भी देखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ड्रोन में इंटेलिजेंस सिस्टम समेत रडार सिस्टम भी लगाए गए हैं।
ये भी पढे़ं- कपिल सिब्बल ने कहा- कानूनों के माध्यम से ‘तानाशाही’ लाना चाहती है सरकार
