शाहजहांपुर: शहर में सरेशाम युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, बरेली रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाइक सवार तीन लोगों ने दिया घटना को अंजाम, फायरिंग करते हुए भागे, एसपी ने किया मौका मुआयना, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपियों की तलाश में चार पुलिस टीमें गठित

शाहजहांपुर, अमृत विचार: शहर में दिन दहाड़े फायरिंग की घटनाएं आम हो गई है। पुलिस का लोगों में खौफ नहीं रहा है। मोहहल्ला बाबूजई में बाइक पर सवार तीन लोगों ने  एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद बाइक पर सवार लोग फायर करते हुए भाग गए। इस घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। गोली से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।

 घटना की सूचना पर एसएपी, एएसपी सिटी, सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। चौक कोतवाली के मोहल्ला बाबूजई निवासी 28 वर्षीय सुऐब पुत्र मुनीर आलम परिवार के साथ पंजाब में रहता है। उसकी अमृतसर में ससुराल है। वह पंजाब में काम करता था। वह एक दिन पहले पंजाब से अपने घर आया था। क्यों कि उसके दादा का 40वां था। रविवार की रात साढ़े आठ बजे सुऐब कहीं से घरआ रहा था।

बाइक पर तीन लोग आए और बाइक रोक ली। बाइक पर सवार पीछे बेठे एक युवक ने सुऐब को गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी। शोर शराबा होने पर बाइक सवार तीनों लोग फायर करते और तमंचा लहराते हुए भाग गए। इस घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने डर के कारण अपने घरों के दरवजो बंद कर लिए।

घायल के परिवार वालों ने चौक कोतवाली को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक केवी सिंह फोर्स के साथ मोके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। उसके सिर में गोली में लगी थी। उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने अधिकारियों को सूचना दी।

एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी सिटी सुधाीर जायसवाल व सीओ सिटी वीएस वीर कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी ने परिवार वालों से जानकारी की। घायल के परिवार वालों ने बताया कि बाइक पर तीन लोग थे। जो व्यक्ति बाइक चला रहा था, वह सफेद शर्ट पहने था और बीच वाला युवक चेकदार शर्ट पहने हुए थे। घायल की पत्नी व परिवार वालों ने बताया कि गोली मारने वालों को नहीं जानते है। किसी से कोई रंजिश नहीं है।

घायल की पत्नी ने बताया कि चार साल से अमृतसर में रहे थे। उसके पति का दादा का 40वां था। मोहल्ले में पुलिस फोर्स र्तनात कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

सुऐब नामक युवक को गोली लगी है। गोली मारने वाले बाइक पर तीन लोग थे। वह तीन साल से परिवार के साथ पंजाब में रह रहा था। उसके दादा का 40 वां था। उसी में शामिल होने के लिए आया था। घर से 30 मीटर दूरी पर गोली मारी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमे गठित की गई हैं।- अशोक कुमार मीणा, एसपी

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: जिले की चार नदियां उफान पर, गांव के साथ-साथ शहर में भी बढ़ी चिंता

संबंधित समाचार