Farrukhabad: DM, विधायक ने शहीद स्मारक पहुंच किया शहीदों को नमन, मेरी माटी, मेरा देश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में डीएम, विधायक ने शहीद स्मारक पहुंच किया शहीदों को नमन।

फर्रुखाबाद में डीएम, विधायक ने शहीद स्मारक पहुंच शहीदों को नमन किया। डीएम, विधायक ने शहीद स्मारक पहुंच शहीदों को नमन किया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बांकी निशां होगा। के बीर गीत की ध्वनि पर मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने अमृतपुर में स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सिलापट का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्र ,खंड विकास अधिकारी कौशल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार चौहान, प्रधान संजू तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान दो सैकड़ा से अधिक भीड़  मौजूद रही। दोपहर 12 बजे के आसपास जिलाधिकारी  स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी जूनियर विद्यालय के परिसर में पहुंचे। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद स्मारक पर  पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। सिला पट पर अमृतपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुराज सिंह एवं रामरूप शर्मा के नाम अंकित था।

इन सेनानियों का सम्मान करते हुए उपस्थित अतिथियों ने अमृत वाटिका में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना रखते हुए देश की अस्मिता सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अधिकारियों सहित बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे। अमृतपुर क्षेत्र के 34 शहीदों के नाम विद्यालय प्रांगण मे बने शहीद स्मारक की सिलापट पर अंकित हैं।

कार्यक्रम के दौरान इन वीर शहीदों को याद करते मौजूद लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। देश की आजादी में अमृतपुर क्षेत्र का बड़ा योगदान रहा है। जिसकी गाथा सिलापट पर अंकित वीर शहीदों के नाम बयां करते हैं। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि आजादी की लड़ाई के समय अमृत पुर के बीरों की कहानी दबाई नही जा सकती। अंग्रेजों ने सर्वाधिक आंदोलन कारियों को इसी क्षेत्र में फांसी पर लटकाया था।

संबंधित समाचार