आगरा में 49 पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिले पदक
आगरा, अमृत विचार। मंगलवार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कर्मियों के लिए आज खासा खुशी का दिन है। आज 49 पुलिस कर्मियों को पदक से नवाजा गया। सिकंदरा इंस्पेक्टर आनंद शाही सहित 33 पुलिसकर्मियों के नाम गृह मंत्रालय से जारी किए गए हैं। इसके अलावा पश्चिमी जोन के एसओजी प्रभारी राजकुमार गिरि को शौर्य के लिए डीजीपी का गोल्ड मेडल दिया जाएगा। पुलिस कर्मियों को ये मेडल मिलने पर कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।
प्रोटोकॉल कार्यालय के एसआई धर्मपाल सिंह, पुलिस लाइन के एसआई अतिवीर सिंह, थाना रकाबगंज के एसआई महेंद्र सिंह, मंसुखपुरा के एसआई प्रमोद कुमार, एसआई जुगेंद्र सिंह, एसआई बलवीर सिंह, मुख्य आरक्षी पुलिस लाइन कृष्णपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, सूरज सिंह, रामवीर सिंह, कमलेश कुमार, उमा दत्त, रामनिवास, राकेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, गिरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, ओमप्रकाश, ओमपाल सिंह, गोपाल, नीरज कुमार, मनोज कुमार, वीरेंद्र सिंह, थाना सैंया के मुख्य आरक्षी कौशलेंद्र कमार, छत्ता थाने के मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार को सेवा अभिलेख के आधार पर गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है।
ये भी पढ़ें -Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी के किया ध्वजारोहण, 52 सेकेंड के लिए थम गई राजधानी
