Independence Day 2023 : प्रशंसा चिह्न से सम्मानित हुए एसपी चक्रेश मिश्र, बढ़ाया मान
सीतापुर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा चिन्ह प्लेटेनियम से सम्मानित किया गया। एसपी को यह सम्मान आपरेशनल कार्यों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में दिया गया है। चक्रेश मिश्र ने इस सम्मान का संभल और सीतापुर के सम्पूर्ण पुलिस परिवार को श्रेय दिया है।
इसके अलावा बीस और पुलिस कर्मियों को भी सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। 15 अगस्त के उपलक्ष में एसपी ने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद उपस्थित कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक ने मौजूद कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया। एवं सत्यनिष्ठा से कार्य करने और राष्ट्र की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की सपथ दिलाई ।
सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों में। उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद मुख्य आरक्षी कि॑कण यादव मुख्य आरक्षी सगीर अहमद खां को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ द्वारा दिया गया।
इसके अलावा भारतीय सेना में शहीद जवान की पत्नी श्रीमती बलजीत कौर पेंशनर्स बोर्ड के अध्यक्ष उपनिरीक्षक रामसागर वर्मा ।चार पहिया वाहन पीआरवी आफ द डे में निरीक्षक राकेश सिंह डायल 112 उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह जिला प्रषिक्षण इकाई सीतापुर मुख्य आरक्षी श्याम पाल सिंह कार्यलय मुख्य आरक्षी जगदीश सिंह प्रषिक्षण इकाई प्रेम पाल सिंह कमांडर पीआरवी 1794 थाना रामकोट आरक्षी गजराज सिंह यादव होमगार्ड चालक संदीप शर्मा पीआरवी आरक्षी अनिल कुमार आरओ 112 महिला आरक्षी किरण यादव 112 मुख्य आरक्षी महेंद्र प्रताप सिंह चार पहिया पीआरवी को उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम के लिए सम्मानित किया गया।
हेड कांस्टेबल हमीदुल्ला कमांडर पीआरवी 1781 हेड कांस्टेबल ज्ञान दन्द्र राम महिला आरक्षी प्रियंका महिला आरक्षी शुशीला प्रिया सिंह शर्मा सतेन्द्र यादव सहित पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया
ये भी पढ़ें -Independence Day 2023 : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
