लखनऊ : लेखपाल भर्ती के लिए सितंबर में प्रमाण पत्रों के मिलान की तैयारी, आयोग ने जारी किये निर्देश
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के तहत होने वाले लेखपाल भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का मिलान सितंबर माह में शुरू होगा। 8085 पदों के लिए यूपीएसएसएससी 19 सितंबर से प्रमाण पत्रों का मिलान करेगा। बताया जा रहा है कि आयोग की तरफ से सोमवार को ही जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। प्रमाण पत्रों की जांच का पूरा कार्य हाईकोर्ट में विचाराधीन रिट याचिका में पारित आदेशों के तहत होगा।
दरअसल, साल 2022 में त्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरफ से लेखपाल की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गये थे। यह आवेदन 8085 पदों के सापेक्ष मांगे गये थे। यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किये गये थे। परीक्षा साल 2022 में 31 जुलाई के दिन हुई थी।
जिसका परिणाम साल 2023 में 2 मई को आयोग ने जारी किया था, लेकिन इसी बीच इस परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट में याचिकायें दायर हुईं। जिसके बाद अभिलेख परीक्षण कोर्ट के निर्णय के आधार पर होता था।
ये भी पढ़ें -Independence Day 2023 : स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में सम्मानित हुईं उमा
