सीतापुर में तिरंगे का अपमान होने से बचाने में गई युवक की जान, बिलख रहे हैं परिजन
सीतापुर, अमृत विचार। विकास खंड रामपुर मथुरा इलाके में बीते मंगलवार 15 अगस्त को अमृत सरोवर पर झंडा फहराने के बाद जिम्मेदार तो चले गए। लेकिन राष्ट्रध्वज कुछ देर में जमीन पर गिर गया। जिसे सीधा करते वक्त हाईटेंशन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
घटना रामपुर मथुरा क्षेत्र के गांव समदा की है। जहां पर 15 अगस्त के मौके पर अमृत सरोवर पर झंडा फहराने के बाद जिम्मेदार चले गए। कुछ देर के बाद ध्वज जमीन पर गिर गया। जिसे समदा चौराहे पर दाढ़ी बनवाने गए ग्राम पंचायत बिलासपुर के मजरा बनियान पुरवा निवासी संतोष शुक्ला ने देखा तो उसे सीधा करने लगे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने के चलते झंडा ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से टकरा गया गया। करंट लगते ही वह नीचे गिर गए। उनके साथ मौजूद साथी बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गया।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। और इलाज के लिए युवक को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : फिर उफनाई सरयू, जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर
