बरेली: पार्षदों ने बांटे उल्टे तिरंगे, जमकर ली लोगों के साथ सेल्फी हुई सोशल मीडिया पर वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रिठौरा नगर पंचायत की तरफ से सभी सभासदों घर-घर तिरंगा लगने के लिए तिरंगा झंडे दिए गए थे। जिस पर सभी सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में तिरंगा झंडे का वितरण किया।  

नगर पंचायत के दो सभासदों ने सीधे तिरंगा झंडे की जगह पर उल्टे झंडे बांटना शुरू कर दिया और दोनो सभासद ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया वायरल कर दिए। लोगों में इस घटना को लेकर रोष है।

कस्बे की नगर पंचायत वार्ड नम्बर 7 के सभासद कमलेश गंगवार तीसरी बार चुनाव जीतकर सभासद बने है और इनका कस्बे में प्रभात पब्लिक स्कूल और साथ में इस वक्त साधन सहकारी समिति के भी अध्यक्ष भी है।

इन्होंने अपने वार्ड में झंडा बाटकर सरकार द्वारा घर घर झंडा पहुंचाने के लिए नगर की तरफ से तिरंगे का वितरण किया था। दूसरी तरफ कस्बे के वार्ड नम्बर 3 के पार्षद अब्दुल वाहिद अंसारी दूसरी बार नगर पंचायत में सभासद चुनकर पहुंचे है।

इन सभासद ने भी अपने वार्ड के लोगो को भी सीधे झंडे की जगह पर कई जगह उल्टे झंडों का वितरण कर दिया। दोनो सभासदों ने गलती करने के बाद सोशल मिडिया पर अपने फोटो वायरल कर दिए है। जबकि अब्दुल वाहिद अंसारी ने नगर पंचायत के ग्रुप पर ही फोटो वायरल कर दिए और दूसरी तरफ कमलेश गंगवार ने तो अपनी फेस बुक आरडी पर वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

ये भी पढ़ें - नूंह हिंसा का आरोपी बजरंगी हुआ गिरफ्तार, मुस्लिमों से कहा था- जीजा का स्वागत नहीं करोगे...

संबंधित समाचार