SBFC फाइनेंस का शेयर निर्गम मूल्य पर 44 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) एसबीएफसी फाइनेंस लि. का शेयर बुधवार को शेयर बाजारों में अपने निर्गम मूल्य पर करीब 44 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 57 रुपये पर 43.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.99 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.67 रुपये पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 43.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

सुबह के कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 9,560.87 करोड़ रुपये था। एसबीएफसी फाइनेंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 75.80 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 1,025 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 54-57 रुपये प्रति शेयर था।

ये भी पढे़ं- कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- नेहरू का योगदान मिटाया नहीं जा सकता, विरासत हमेशा जीवित रहेगी 

संबंधित समाचार