Kanpur Crime: गदर-2 देखने गए युवक की हत्या, मर्दनपुर में मिला शव, दोस्तों पर आरोप, सिर व हाथ में मिले चोट के निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में मूवी देखने के लिए निकले युवक का शव मिला।

कानपुर के गुजैनी थानाक्षेत्र के मर्दनपुर में लापता युवक का शव बुधवार को खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया।

कानपुर, अमृत विचार। गुजैनी थानाक्षेत्र के मर्दनपुर में लापता युवक का शव बुधवार को खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा, गुजैनी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी साहिल कुमार उर्फ अनिल  (26) बीते छह माह से तात्याटोपे नगर दरोगा चौराहे के पास में रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी वंदना, एक छह माह की बेटी श्रेया है। मृतक पुताई का काम करता था। बीते मंगलवार को वह साथी इतेंद्र रोहित विमल के साथ गदर-2 देखने के लिए गया था। इसके बाद से घर नहीं लौटा।

परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह उसका शव मर्दनपुर में पड़ा मिला। सिर व हाथ पर चोट के निशान देख परिजनों ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई। मां सरस्वती देवी ने शव की शिनाख्त अपने बेटे अनिल उर्फ साहिल के रूप में की।

संबंधित समाचार