Hamirpur News : तालाब में गिरा चौकीदार, पानी में उतराता मिला शव, चर्चाओं का बाजार गर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में तालाब में गिरकर चौकीदार की मौत।

हमीरपुर में संदिग्ध हालात में तालाब में गिरने से चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हमीरपुर, अमृत विचार। थाना बिवांर के निवादा गांव में संदिग्ध हालात में चौकीदार तालाब में गिरने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक चौकीदार गांव का चौकीदार था।

बिवांर थाना क्षेत्र के ग्राम निवादा निवासी धर्मेंद्र उर्फ धम्मू (25) पुत्र मोतीलाल गांव का चौकीदार था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे धम्मू घर से निकला था। गांव किनारे भारी भरकम गहरे तालाब की भीट से वह संदिग्ध हालात में नीचे चला गया। चौकीदार को तालाब में गिरते किसी की नजर नहीं पड़ी। जब वह पानी में उतराने लगा तब लोगों की नजर उस पर पड़ी। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला।

भाई नरेश श्रीवास की सूचना पर पहुंची बिवांर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि मृतक चौकीदार शराब पीने का आदी था। थाना पुलिस ने करीब दो साल पूर्व ही गांव का चौकीदार के पद पर नियुक्त कराया था। फिलहाल वह तालाब में कैसे गिरा इसको लेकर गांव में चर्चा का बाजार गर्म है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार