Independence Day 2023 : पंचायत भवन पर लहराया तिरंगा, प्रधान अभिषेक ने किया शहीदों को नमन
उन्नाव/ हसनगंज, अमृत विचार। मंगलवार को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर ग्राम सभा मटरिया के पंचायत भवन पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार गौतम ने आजादी के रणबांकुरों को नमन कर उन्हें याद किया।
.jpg)
ग्राम प्रधान ने कहा कि बड़े बलिदानों के बाद हमें आजादी मिली है और इसे हमें बनाये रखने के लिए प्रयास करना होगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से कहा कि हर तरह की समस्या में गाँव की सरकार उनके साथ है और निरंतर विकास के कार्य किये जा रहे हैं। प्रधान ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस और आने वाले पर्व रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के मौके पर ग्राम विकास अधिकारी मोहित कुमार यादव, स्थानीय निवासी आलोक रावत, शुभम रावत, राकेश रावत, मोहित गौतम, रोहित, श्रीकांत, सुनील कुमार गौतम, सौरभ रावत, राजू रावत, अजय गौतम, करन गौतम, सौरभ गौतम, भोला प्रसाद, मेवालाल समेत तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - Ghosi By election : भाजपा ने की बड़ी जनसभा, आज दारा सिंह चौहान करेंगे नामांकन
