हरदोई SP ने अनोखे ढंग से मनाया स्वतंत्रता दिवस, खुले आसमान में छोड़े परिंदे
हरदोई, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस को एक अलग ही अंदाज में मनाया। उन्होंने पिंजड़े में बंद पक्षियों को आजाद कर खुले आसमान में उड़ाया। पुलिस अधीक्षक के इस अनोखे स्वतंत्रता दिवस की जगह-जगह चर्चा हो रही है।
पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महानिदेशक की तरफ से निरीक्षक बृजेश मिश्रा को प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर), 02 उ.नि. व 01 हे. का. को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं 06 पुलिस कर्मियों को अतिउत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी ने पुलिस विभाग में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पक्षी प्रेमी आरक्षी सुरेश के साथ पक्षियों को पिंजरे से खुले आसमान में आजाद किया। उन्होंने पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गई।
ये भी पढ़ें -गौतमबुद्धनगर : झूठी शान के लिए दामाद पर हमला, युवती से किया था प्रेम-विवाह
