Etawah News: तीन दिन से लापता था युवक, चंबल के किनारे मिला शव, मृतक के बंधे थे हाथ, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में तीन दिन से गायब युवक का शव चंबल के किनारे मिला।

इटावा में तीन दिन से गायब युवक का शव चंबल के किनारे पड़ा मिला। सोमवार को अपना आटो चलाने गया। तभी से वापस नहीं लौटा। पुलिस ने जांच शुरू की।

इटावा, अमृत विचार। बढ़पुरा क्षेत्र के गांव रमी का बर गांव से पिछले तीन दिन से ऑटो सहित लापता युवक का शव चंबल नदी के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक के हाथ बंधे थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया। बढ़पुरा थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया।

बाद में परिजनों ने शव को छीनकर उसे उदी चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। परिवार के लोग हत्या करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुचे एसपी सिटी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। 

बढपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रमी का बर निवासी अनवोल सिंह 21 वर्ष  पुत्र रामकुमार सिंह सोमवार सुबह अपना स्वंय का ऑटो चलाने गया था। दोपहर को खाना खाने वापस आया उसके बाद फिर ऑटो चलाने निकल गया, जिसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उसे खोजने लगे। देर रात तक कोई पता नहीं चल सका, मंगलवार को परिजनों ने थाना बढ़पुरा मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जिसके बाद आज बुधवार को कुछ लोग बीहड़ में  ककोरा तोड़ने  गए तो शव को देखा और गांव के लोगों को बताया जिसके बाद बढ़पुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई।  मौके पर पहुंचे बढ़पुरा थाना प्रभारी वेचन कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान, एसओजी सर्विलांस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

इधर, गुस्साए परिजनों ने युवक के शव को पुलिस से छीनकर इटावा ग्वालियर मार्ग स्थित उदी मोड चौराहा बढपुरा ब्लॉक के सामने शव को रखकर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विमल भदौरिया और एसपी सिटी ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया।  बाद में पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया घर से तीन दिन से लापता युवक का शव चंबल नदी के किनारे झाड़ियां में बरामद किया गया है। मृतक के गले व हाथ में गमछा बंधा हुआ था। जिस स्थान पर शव बरामद हुआ है निश्चित रूप से प्रथम दृष्टया लग रहा है कि कोई जान पहचान का व्यक्ति वहां बुलाकर ले गया है। मामला इरादतन हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। इसमें काफी कुछ साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं।

एसओजी सर्विलांस और फोरेंसिक टीम छानबीन में जुटी हुई है। जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। परिवार के नवयुवक की मौत हो गई है। इसलिए थोड़ी नाराजगी है। जिस कारण यहां जाम जैसी स्थिति बन गई है। लेकिन परिजनों को समझा दिया गया है, और घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार