नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने की नए कैबिनेट सदस्यों की सूची जारी
अबुजा। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने लगभग तीन महीने पहले पदभार संभालने के बाद बुधवार को कैबिनेट मंत्रियों की एक सूची जारी की। राष्ट्रपति के प्रवक्ता अजुरी नगेलेले ने यहां मीडिया को बताया कि कैबिनेट को अभी घोषित तारीख पर शपथ दिलाई जाएगी।
टीनुबू के सबसे करीबी सलाहकारों में से एक, वेले एडुन को वित्त मंत्री नामित किया गया। अन्य कैबिनेट सदस्यों में विदेश मामलों के मंत्री यूसुफ तुग्गर , रक्षा मंत्री मोहम्मद बदरू अबुबकर और परिवहन मंत्री एडेगबॉयेगा ओयेटोला शामिल है। राष्ट्रपति के ''राष्ट्रीय एकता और सक्षम सरकार'' के वादे के अनुसार कैबिनेट में विपक्षी सदस्य भी शामिल है। चुने गए मंत्रियों की पहले नाइजीरियाई सीनेट द्वारा स्क्रीनिंग की गई थी।
ये भी पढ़ें- सिंगापुर : कोविड संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने के जुर्म में भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल
