बाराबंकी : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतरिख/ बाराबंकी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्नी के विवाद के बाद युवक ने  फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा।
          
सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव निवासी सनी कुमार 22, वर्ष पुत्र स्वर्गीय घनश्याम का शव गांव के बाहर बाग में अंजीर पेड़ से काले गमछे से लटकता पाया गया। उधर से गुजरते ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। 

मृतक की पत्नी  मीना कुमारी ने बताया कि बुधवार की शाम चार बजे छत ढलाई के बाद उसका पति घर से निकला गया था। परिजनों के अनुसार बुधवार को पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद गुरुवार की सुबह सनी का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि शव पीएम को भेजा गया है ।

ये भी पढ़ें -बहराइच में विहिप पदाधिकारियों ने पकड़ा गोवंश लदा पिकअप, केस दर्ज

संबंधित समाचार