Etawah  Accident : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 20 घायल - एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसवंतनगर/ इटावा, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर फुलरई गांव के समीप गुरूवार सुबह तड़के श्रद्धालुओं से भरी हुई बोलोरो पिकअप चालक को नींद का झोंका आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।  जिसमें उसमें सवार 20  लोग घायल हो गए।  घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सैफई पीजीआई की इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में पहुंचाया गया। जहां पर चालक की मौत हो गयी।

जिला औरैया के थाना बेला क्षेत्र के गांव रायपुर खेतान गांव के रहने वाले 40 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र राम शंकर अपनी बोलोरो पिकअप से सोमवार को गांव के 20 लोगों को साथ में लेकर मथुरा वृंदावन तीर्थ यात्रा करने के लिए निकला था। वहां से गुरुवार सुबह वापस आते समय  सुबह चार बजे जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चालक मुकेश को अचानक नींद आ गई।  जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर बोलोरो पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिसमें ड्राईवर सहित सभी पिकअप सवार श्रद्धालु घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल हुए मुकेश कुमार, इन्द्र कुमार पुत्र महेन्द्र, प्रमोद कुमार पुत्र रामप्रसाद व कांति देवी पत्नी ब्रजेश सिंह को 108 एंबुलेंस के माध्यम से ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।  जहां पर चालक मुकेश कुमार की मौत हो गई। इंद्र कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। 

हादसे की सूचना पर जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन मशीन की सहायता से बोलेरो पिकप को गड्ढे से निकलवा कर चौकी पर खड़ा कराया गया। बाकी 16 श्रद्धालुओ को हल्की-फुल्की चोटे आई हैं, प्राथमिक इलाज के बाद वो सभी अपने गांव वापस चले गए।

ये भी पढ़ें -सीतापुर : निजी हाॅस्पिटल में प्रसूता की मौत पर भड़के परिजनों ने काटा हंगामा

संबंधित समाचार