पीलीभीत: गांधी स्टेडियम में बनेगा सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, कार्यदायी संस्था नामित..जल्द शुरू होगा काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार गांधी स्टेडियम में संसाधनों की बढ़ोत्तरी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  इसी क्रम में अब यहां पर सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट का जल्द निर्माण कराया जाएगा। अपर प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। इसके बाद से ही बास्केटबॉल प्रेमियों में हर्ष देखा जाता रहा।

बता दें कि पिछले काफी समय से गांधी स्टेडियम परिसर में बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण को लेकर प्रयास किए जा रहे थे। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन पीलीभीत एवं जिला खेल कार्यालय की ओर से निरंतर पत्राचार भी किए गए।  यह भी बताया जाता रहा कि बास्केटबॉल कोर्ट न होने के कारण किस तरह से खिलाड़ियों पर असर पड़ रहा हे। उनकी प्रतिभा निखारने में कमी रह जा रही हे। 

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के संस्थापक आशीष सिंह ने खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, अपर प्रमुख सचिव खेल नवनीत सहगल से मिलकर इसकी मांग रखी थी। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। इसके बाद अब इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई हे।  आशीष सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शासन ने निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके, इसके लिए कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया हे। जल्द निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

जिला खेल कार्यालय एवं जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष परविंद्र सिंह सैहमी, हेमंत जगोता, गुरसेवक  सिंह, देव सिंह, अमन सिंह, कमल खोलिया, राजेंद्र मौर्य, मनोज भास्कर, नरेंद्र मौर्य ने इस कार्य के लिए शासन के अफसरों का आभार जताया। बताया कि इस कोर्ट के निर्माण के बाद खिलाड़ियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: पिता और चाचा के हत्यारों ने पेरोल पर छूटकर अब छात्र को मारी गोली...जानिए पूरा मामला 

 

संबंधित समाचार