बरेली: लखनऊ मेल में चालीस लाख की चोरी का जल्द होगा खुलासा, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जीआरपी ने तीन संदिग्धों को लिया है हिरासत में

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ मेल में हुई चालीस लाख की चोरी का जीआरपी जल्द खुलासा कर सकती है। जीआरपी के हाथ अहम सुराग लगे हैं और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। गुरुवार को कई लोगों को जीआरपी थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किये गये।

24 जुलाई को 12230 लखनऊ मेल के फर्स्ट एसी कोच एच-1 कूपे-डी में यात्रा कर रहे लखनऊ निवासी नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सदस्य तकनीकी रेल दावा अधिकरण ने 40 लाख की ज्वैलरी और अन्य सामान चेरी की जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में चार जीआरपी थानों की पुलिस के अलावा सर्विलांस टीम समेत जीआरपी की कुल पांच टीमें जांच कर रही हैं। एसपी जीआरपी मुरादाबाद अनुभाग आशुतोष शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले में बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- बरेली: सीएमओ कार्यालय के बाहर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लड़की को कर रहा था ब्लैकमेल

संबंधित समाचार