बरेली: साढ़ू की पत्नी से हुआ प्यार, रिश्तेदारों के परेशान करने पर युवक ने खाया जहर
बरेली, अमृत विचार। एक युवक को अपनी साढ़ू की पत्नी से प्यार हो गया। इस दौरान उनके रिश्तेदारों को उनकी मोबाइल की रिकॉर्डिंग हाथ लग गई, जिसे सभी ने सार्वजनिक कर दिया और दोनों को परेशान करना शुरू कर दिया। लोगों के ताने से तंग आकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
थाना बहेड़ी क्षेत्र के मुड़िया नबीबख्श निवासी एक युवक अपनी ससुराल अपने साले को देखने गया था। इस दौरान उसकी पत्नी को रोक लिया। तभी से उसका साढ़ू की पत्नी से प्रेम प्रसंग हो गया। इस दौरान उनके रिश्तेदारों को उनकी मोबाइल की रिकॉर्डिंग हाथ लग गई, जिसे सभी ने सार्वजनिक कर दिया और दोनों को परेशान करना शुरू कर दिया। लोगों के ताने से परेशान होकर आज दोनों ने जहर खा लिया।
तीन साल से चल रहा था प्यार
अपने साले को तीन साल पहले तबियत खराब होने पर उसको देखने गया था। युवक को इस दौरान अपनी साढ़ू की पत्नी से प्यार हो गया। कहने को दोनों के तीन-तीन बच्चे है। लेकिन उनका प्यार परवान चढ़ता गया। इन दौरान उनकी मोबाइल काल रिकार्डिंग उनके रिश्तेदारों के हाथ लग गई। उस रिकॉर्डिंग को सभी में सार्वजनिक कर दिया। जिसके बाद आए दिन लोग दोनों को परेशान करने लगे। आज महिला ने बिलासपुर से आकर युवक के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: अनुसूचित जाति के युवक पर पेशाब करने का आरोप, पुलिस ने बताया झूठा
