Gonda Police Transfer : एसपी अंकित मित्तल ने 4 इंस्पेक्टर और 57 सब इंस्पेक्टर के बदले कार्यक्षेत्र
गोंडा, अमृत विचार। कानून व्यवस्था में सुधार के लिये ड्यूटी में शिथिलता बरतने वाले 8 चौकी प्रभारियों पर गाज गिरी है। इन सभी को चौकी से हटाकर लाइन भेजा गया है। इनके स्थान पर नए चेहरों को तरजीह दी गयी है। 29 चौकी प्रभारियों के तैनाती में बदलाव किया है। उन्हें एक चौकी से हटाकर दूसरे पर तैनात किया गया है। एसपी अंकित मित्तल ने चार इंस्पेक्टर व 57 सब इंस्पेक्टर समेत 61 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं।
जिले के पुलिस महकमें में तबादला एक्सप्रेस पूरी रफ्तार पर है। सीओ और थानाध्यक्षों की तैनाती में बदलाव के बाद बृहस्पतिवार की देर रात एक बार फिर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने 4 इंस्पेक्टर व 57 सब इंस्पेक्टर के तबादला कर दिया। इस तबादले में कुल 28 चौकी प्रभारी की तैनाती में बदलाव हुआ है। इसमें 13 को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। 8 चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर किए गए हैं। लाइन हाजिर होने वालों में चौकी प्रभारी गुरुनानक चौक अभिषेक मिश्रा, चौकी प्रभारी बड़गांव अश्वनी कुमार दुबे, चौकी प्रभारी महाराजगंज जितेंद्र कुमार वर्मा,चौकी प्रभारी बालपुर विनय कुमार पांडे ,चौकी प्रभारी कोल्हमपुर रविंद्र कुमार, चौकी प्रभारी ढेमवाघाट प्रेमचंद गुप्ता व चौकी प्रभारी नियावां विनय कुमार पांडे व चौकी प्रभारी भंभुआ उमेश सिंह शामिल हैं। चौकी इंचार्ज मसकनवा अजय पांडेय को एसएसआई कटरा बाजार, चौकी प्रभारी पसका सभाजीत सिंह को एसएसआई परसपुर, चौकी प्रभारी कहोबा धर्मेंद्र कुमार गौतम को एसएसआई वजीरगंज ,चौकी प्रभारी दर्जीकुआं सर्वजीत गुप्ता को स्वाट टीम व चौकी इंचार्ज दतौली राकेश कुमार ओझा को मनकापुर कोतवाली भेजा गया है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को ट्रैफिक नियंत्रण की जिम्मेदारी
इस फेरबदल में अपराध शाखा में तैनात रहे निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को अपराध शाखा से निरीक्षक यातायात बनाया गया है जबकि निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ला को अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह को खोड़ारे थाने का अपराध निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को डीसीआरबी के साथ-साथ अंगुष्ठ छाप व नफीस सेल की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी को धानेपुर थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है, जबकि धानेपुर थाने पर तैनात रहे संतोष कुमार यादव को खरगूपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक बब्बन सिंह को कोतवाली देहात से इटियाथोक, विश्वास कुमार चतुर्वेदी को इटियाथोक से थाना कौड़िया व राम भवन पासवान को वजीरगंज से मोतीगंज भेजा गया है।
एसपी ने नए चेहरों पर जताया भरोसा, थमायी चौकी की कमान
इस फेरबदल में एसपी ने नए चेहरों पर भरोसा जताया है और उन्हे चौकी की कमान सौंपी है। कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र पाल को चौकी प्रभारी सेमरा, पुलिस लाइन में तैनात पिंटू कुमार यादव को चौकी प्रभारी गुरुनानक चौक, वजीरगंज थाने में तैनात शरद कुमार अवस्थी को चौकी प्रभारी पांडे बाजार, खरगूपुर थाने के उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा को चौकी प्रभारी महाराजगंज, थाना कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक संजीव सिंह को चौकी प्रभारी सोनी गु़मटी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात पवन कुमार सिंह को चौकी प्रभारी सालपुर, कर्नलगंज थाने के उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी पथरी बाजार, मोतीगंज थाने के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को चौकी प्रभारी भवानीखुर्द थाना इटियाथोक व मनकापुर थाने में तैनात शिव कुमार यादव चौकी प्रभारी जिगना बनाए गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रजनीश द्विवेदी को चौकी प्रभारी बभनान, वजीरगंज थाने के उपनिरीक्षक शिव लखन सिंह यादव को चौकी प्रभारी सरयू घाट की जिम्मेदारी मिली है। थाना नवाबगंज के उप निरीक्षक साहेब कुमार को चौकी प्रभारी ढेमवा घाट, तरबगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक केदार राम को चौकी प्रभारी भानपुर, छपिया थाने के उप निरीक्षक रमेश कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी चचरी, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी भंभुआ, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को चौकी प्रभारी धोबहाराय व कटरा बाजार के उपनिरीक्षक पवन कुमार गिरी को चौकी प्रभारी हलधरमऊ बनाया गया है। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में तैनात उप निरीक्षक उदय नारायण तिवारी को चौकी प्रभारी न्यायालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।कर्नलगंज में तैनात सब इंस्पेक्टर अंकित सिंह के कटरा बाजार के स्थानांतरण को निरस्त करते हुए उन्हें चौकी प्रभारी कस्बा मनकापुर की जिम्मेदारी दी गई है।
17 चौकी प्रभारियों ने बचायी कुर्सी, कार्यक्षेत्र बदला
बड़े पैमाने पर हुए इस फेरबदल में 13 चौकी प्रभारी अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं। इस फेरबदल में सिर्फ उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। शाहपुर चौकी प्रभारी अभिषेक पांडे को चौकी प्रभारी बड़गांव, प्रभारी न्यायिक सम्मन सेल वीरेंद्र कुमार शुक्ला को चौकी प्रभारी तिवारी बाजार, कोतवाली नगर के सद्भावना चौकी इंचार्ज रहे राजेंद्र कनौजिया चौकी प्रभाइसमेंडवेज होंगे।चौकी प्रभारी कस्बा मनकापुर अमर सिंह को चौकी प्रभारी सद्भावना नगर कोतवाली, पांडे बाजार चौकी प्रभारी रहे नागेश्वरनाथ पटेल को चौकी प्रभारी खोरहसा, रोडवेज चौकी प्रभारी रामाशीष मौर्या को दर्जीकुंआ भेजा गया है। चौकी प्रभारी मछली बाजार योगेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी दतौली, जिगना चौकी प्रभारी अरविंद कुमार को चौकी प्रभारी मछली बाजार, चौकी प्रभारी रगड़गंज कामेश्वर राय को चौकी प्रभारी कस्बा नवाबगंज, चौकी प्रभारी न्यायालय शेषनाथ पांडे को चौकी प्रभारी कोल्हमपुर नवाबगंज, चौकी प्रभारी डुमरियाडीह गोपाल सिंह को चौकी प्रभारी रगड़गंज, चौकी प्रभारी चचरी सुनील कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी नियावां बनाया गया है। चौकी प्रभारी धोबहाराय सावन कुमार सिंह को चौकी प्रभारी डुमरियाडीह, चौकी प्रभारी भवनियाखुर्द संजीव चौहान को चौकी प्रभारी बालपुर, चौकी प्रभारी भानपुर रहे सोम प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी पसका, अंगुष्ठ छाप प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी शाहपुर, चौकी प्रभारी कस्बा नवाबगंज रहे नीरज सिंह चौकी प्रभारी कहोबा बनाए गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात राम दिनेश यादव को मॉनिटरिंग सेल व थाना कटरा बाजार में तैनात रहे उप निरीक्षक लाल बिहारी का करनैलगंज स्थानांतरण निरस्त करते हुए पुलिस लाइन भेजा गया है।
विवादित दरोगा राजेश दूबे बने मसकनवा चौकी प्रभारी
विवादों से घिरे रहे दरोगा राजेश कुमार दूबे को फिर से छपिया थाने भेजा गया है। उन्हे छपिया के मसकनवा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पिछले 27 जून को ही पत्रकार से विवाद और अभद्रता के मामले में उन्हे लाइन हाजिर किया गया था। तब वह घोपतपुर चौकी प्रभारी थे। विवाद और गाली गलौज का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी आकाश तोमर ने उन्हे लाइन हाजिर किया था और विभागीय जांच के निर्देश दिए थे। अब राजेश कुमार दूबे को एक बार फिर से मसकनवा चौकी पर तैनात कर दिया गया है।
