बहराइच : छत पर चढ़े किसान की करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के धनराजपुर गांव निवासी किसान शुक्रवार को छत पर चढ़ा। इसके बाद वह करंट की चपेट में गया। करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी थाने में दी गई है। अभी तक पुलिस नहीं पहुंची है। 

जरवल रोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धनराजपुर नई बस्ती निवासी  55 वर्षीय बरसाती पुत्र वली मोहम्मद की छत से ग्यारह हजार लाइन गुजरी  है। बरसाती के घर के पीछे उसका खेत है जहां पर उसकी पत्नी फहीमा काम कर रही थी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे फहिमा को खाना देने के लिए बुलाने के लिए किसान बरसाती छत पर चढ़े। तभी वह अंजाने में एचटी लाइन से टच हो गए। जिससे करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 

परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी थाने में दी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा जा रहा है। परिवार की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें -श्रावस्ती में चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या, पांच हिरासत में

संबंधित समाचार