हरदोई : पूर्व विधायक और पालिका अध्यक्ष पत्नी पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और सपा नेता आसिफ खान बब्बू और उनकी नगर पालिका अध्यक्ष पत्नी नसरीन बानो के खिलाफ 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने का मामला दर्ज कराया गया है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला मौलागंज निवासी अनिल पांडे पुत्र बुद्ध प्रकाश पांडे द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि पूर्व विधायक और सपा नेता आसिफ खान बब्बू तथा वर्तमान नगर पालिका नगर पालिका अध्यक्ष और उनकी पत्नी नसरीन बानो द्वारा नेहरू म्यूनिसिपल कन्या इंटर कॉलेज में 15 अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई। 

आपको बता दें पूर्व विधायक और पालिका अध्यक्ष जिस मंच पर बैठी थी उस मंच के सामने की मेज को टेंट हाउस द्वारा तिरंगा कलर से सजाया गया था। जबकि उस तिरंगे का कलर में कहीं भी राष्ट्रीय ध्वज का चक्र निशान नहीं लगाया गया। फिलहाल कोतवाली में राष्ट्रीय गौरव निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के अंतर्गत मामला दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -Fraud : एक से दूसरे मोहल्ले में इलाज के लिए जाने को लगाया Air ambulance का फर्जी बिल, रिटायर्ड अधिकारी पर मामला दर्ज

संबंधित समाचार