रायबरेली : नशे में धुत युवती ने सड़क पर किया जमकर ड्रामा, राहगीरों पर बरसाए पत्थर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली , अमृत विचार। शराब के नशे में घुत एक युवती ने भीड़भाड़ वाली सड़क पर जमकर उत्पात किया । राहगीरों पर पत्थर बरसाए और जमकर गालियां बकी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे काबू में किया और अस्पताल में भर्ती कराया है।
    
मामला शहर के मधुबन रेलवे क्रासिंग के पास का है । गुरुवार को दोपहर बाद एक युवती शराब के नशे में इतना चुर हो गई कि नशा उसके सिर चढ़कर बोलने लगा । युवती किसी बात को लेकर आपे से बाहर हो गई और उसने सड़क पर गालियां देते हुए राहगीरों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया । जिससे वहां भगदड़ मच गई । आसपास के लोगों मामले की सूचना पुलिस को दी । 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार युवती को काबू में किया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया । इस दौरान करीब आधा घंटा तक शहर की भीड़भाड़ वाली मधुबन क्रासिंग की सड़क पर अफरा तफरी का माहौल रहा । कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अधिक शराब पीने के कारण युवती की मनोदशा खराब हो गई थी । जिसका इलाज कराने के बाद हिदायत के साथ उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।

ये भी पढ़ें -UP Congress News : प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान - अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

संबंधित समाचार