अयोध्या: नगर निगम ने खोला सेंट्रल कमांड सेंटर
अयोध्या, अमृत विचार। शुक्रवार को महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा सन्त रविदास वार्ड के नील विहार कालोनी स्थित कन्वेशन सेन्टर के प्रथम तल पर स्थित डोर टू डोर सेन्ट्रल कमाण्ड सेन्टर का शुभारम्भ किया गया। नगर क्षेत्र में संचालित डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को प्रभावी बनाने एवं सम्यक नियंत्रण और पर्यवेक्षण के दृष्टिकोण से डोर टू डोर सेन्ट्रल कमाण्ड सेन्टर का आरम्भ किया गया है।
इसके माध्यम से निगम के वार्ड में ससमय डोर टू डोर कलेक्शन की मानीटरिंग की जायेगी। महापौर ने कहा गया कि अयोध्या को स्वच्छ एवं सुन्दर स्वरूप प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। डोर टू डोर सेन्ट्रल कमान्ड सेन्टर के माध्यम से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्यो का प्रभावी अनुश्रवण किया जायेगा।
नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा निगम सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रयासरत है। अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता, उप सभापति जय नारायण सिंह, पार्षद बृजेन्द्र सिंह, पार्षद दीप नरायन गुप्त, अनुज दास आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : शाहबाजपुर में विधायक ने किया हर घर जल योजना का शुभारंभ
