बरेली: पहले कनेक्शन कराओ फिर स्ट्रीट लाइट जलाओ
बरेली, अमृत विचार। ग्राम पंचायतों में लगने वाली स्ट्रीट लाइटों में गोलमाल की आंशका और इनके दिनभर जलने से ट्रांसफार्मर पर बढ़ते लोड को कम करने के लिए शासन ने अब सख्ती करनी शुरू कर दी है। बिना कनेक्शन लगातार स्ट्रीट लाइटें लगाने व उनके दिन भर जलने की शिकायत मिलने पर शासन ने पत्र …
बरेली, अमृत विचार। ग्राम पंचायतों में लगने वाली स्ट्रीट लाइटों में गोलमाल की आंशका और इनके दिनभर जलने से ट्रांसफार्मर पर बढ़ते लोड को कम करने के लिए शासन ने अब सख्ती करनी शुरू कर दी है। बिना कनेक्शन लगातार स्ट्रीट लाइटें लगाने व उनके दिन भर जलने की शिकायत मिलने पर शासन ने पत्र जारी कर इन लाइटों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
ग्राम पंचायतों के माध्यम से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाती हैं। अफसरों की अनदेखी की वजह से यह लाइटें न सिर्फ दिनभर जलती रहती हैं बल्कि इनकी वजह से कई गांवों में ओवरलोड की स्थिति पैदा होने से ट्रांसफार्मर तक फुंक जाते हैं। हाफिजगंज में हाल ही में लोड अधिक होने की वजह से महीने में तीन बार ट्रांसफार्मर फुंकने का मामला प्रकाश में आया था। इससे पावर कॉर्पोरेशन को घाटा उठाना पड़ रहा है।
लगातार मिल रहीं शिकायतों पर शासन के निर्देश पर डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने सभी बीडीओ को पत्र जारी किया है। पत्र में ग्राम पंचायतों में स्थापित लाइटों के लिए पावर कॉर्पोरेशन से वैध कनेक्शन लेने, भविष्य में बिना कनेक्शन स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाने तथा स्थापित लाइटों में स्विच की व्यवस्था करते हुए दिन में उसे बंद करने तथा शाम को स्विच ऑन करने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
