बहराइच: खेत में मिला अज्ञात नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मुकेरिया गांव निवासी ग्रामीण के खेत में एक नवजात का शव शुक्रवार को बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुकेरिया निवासी विनोद मौर्या पुत्र दीना मौर्य शुक्रवार को अपने खेत गए। वहां खेत में झाड़ियों के बीच उन्हें एक नवजात का शव पड़ा देखा। 

जिस पर विनोद ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान मनीष गौड़ को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर थानाध्यक्ष अमितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नवजात के शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं नवजात के शव मिलने को लेकर ग्रामीण तरह तरह की अफवाह फैला रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी

संबंधित समाचार