Kanpur News: मामूली विवाद पर माता-पिता से मारपीट, फिर बेटे ने उड़ेला तेजाब, रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में माता-पिता से मारपीट कर उड़ेला तेजाब।

कानपुर के कलक्टरगंज थानाक्षेत्र में माता-पिता से मारपीट कर तेजाब उड़ेल दिया। जिससे माता-पिता झुलस गए। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

कानपुर, अमृत विचार। कलक्टरगंज थानाक्षेत्र में गुरुवार रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। पुत्र ने नशे में धुत होकर अपने माता-पिता को मारापीटा। दंपति ने विरोध किया तो आरोपी पुत्र ने दोनों पर टॉयलेट वाला तेजाब उड़ेल दिया। जिससे दोनों झुलस गए। हालत बिगड़ने पर आसपास रहने वाले लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देर रात आराम मिलने के बाद उन्हें घर भेजा गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

कलक्टरगंज में नाचघर बिरहाना रोड के पास रहने वाले पदम कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात नशे में उनका बेटा अमन शर्मा उनको पीट रहा था। इस दौरान बीचबचाव कर रही पत्नी ने विरोध किया तो उसे भी मारना पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बेटा उन लोगों को गालीगलौज दे रहा था, जिसके कारण घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी नशे में धुत बेटा घर में रखा टॉयलेट वाला तेजाब उठा लाया और हम दोनों पर तेजाब उड़ेल दिया। इसके बाद वह भाग गया।

बताया कि किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से हैलट अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस को सूचना देकर इलाज शुरू किया गया। देर रात करीब दो बजे आराम मिलने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। इस संबंध में कलक्टरगंज थाना प्रभारी रामजनम सिंह गौतम ने बताया कि आरोपी अमन शर्मा भाग निकला था। आरोपी के खिलाफ तेजाब फेंकने, मारपीट, गालीगलौज समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर घर के पास से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार