VIDEO: बरेली में युवती ने दिखाई बहादुरी...मोबाइल छीनकर भागे ऑटो चालक को पकड़ा, जमकर लगाई पिटाई फिर पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक टेपों चालक युवती का मोबाइल लूटकर बरेली जंक्शन से फरार हो गया। युवती ने उसे चौकी चौराहा एमसीआई प्लाजा के पास पकड़ लिया। युवती ने चालक के साथ जमकर मारपीट की, मौका देख भीड़ ने भी हाथ साफ कर लिए। पुलिस ने देर रात उससे पूछताछ की।

सिकलापुर निवासी देवांशी ने बताया कि वह सेटेलाइट के पास प्राइवेट नौकरी करती है। शुक्रवार शाम को छुट्टी होने के बाद वह सेटेलाइट से घर जाने के लिए एक टेंपो में सवार हुई। टेपों चालक के साथ एक और व्यक्ति बैठा हुआ था। चौपला की तरफ न जाकर टेंपो बरेली जंक्शन पहुंचा। खाली रास्ता देख देवांशी से टेंपो सवार युवक ने मोबाइल लूट लिया और धक्का देकर भाग गए। युवती लिफ्ट लेकर किसी तरह पीछा करते हुए चौकी चौराहा पहुंची।

चौकी चौराहा पर मारी कार को टक्कर
यहां आरोपी चालक ने युवती को देखते ही गलत साइड टेंपो भगाना शुरू कर दिया और सामने एक कार में टक्कर मार दी। दोनों आरोपी अलग-अलग दिशा में भागने लगे। युवती ने चालक का पीछा कर एमसीआई प्लाजा के पास पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगाई। भीड़ ने भी चालक पर हाथ साफ किए। चालक नशे में था। वह भीड़ से बार बार माफी मांग रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को चौकी चौराहा चौकी पर लेकर पहुंची। 

यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर कांवड़िए की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार