बरेली: ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर कांवड़िए की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। कछला जल भरने जा रहे कांवड़िए की ट्रैक्टर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर से गिरने के दौरान कांवड़िया का पैर पहिए से दब गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कांवड़िए की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें, थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के साहूकारा निवासी वीरपाल का 25 वर्षीय बेटा राजकुमार शुक्रवार को अपने साथियों के साथ कछला के लिए निकला था, रात करीब एक बजे के समय विनावर थाने के पास जिस ट्रैक्टर पर बैठा था, अचानक उसके नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के पहिए से दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे शहर के जिला अस्पताल में दिखाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब इसका पता राजकुमार के परिवार को चला तो कोहराम मच गया। 

घर से हंसी-हंसी निकला था कांवड़ लाने के लिए
शुक्रवार को राजकुमार अपने गांव वाले के साथ घर से खुशी-खुशी निकला था, सभी ने उसको तिलक कर कांवड़ लाने लिए रवाना किया था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। वह जल तो नहीं लाया, लेकिन उसकी मौत की सूचना आ गई। परिवार के सभी लोग दंग रह गए, किसी ने सोचा भी नहीं था कि उसकी मौत हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी पर बवाल...घेरा थाना, आरोपी के घर जमकर पथराव

संबंधित समाचार