लखीमपुर-खीरी: गैस सिलिंडर फटने से मकान ढहा, मां-बेटे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जंगबहादुर गंज कस्बे में शुक्रवार सुबह चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। लपटों के बीच तेज धमाका हुआ, जिससे पूरा मकान ध्वस्त हो गया। मलबे मैं दबने से मां-बेटा की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

यह हादसा जंग बहादुरगंज रेलवे स्टेशन रोड पिहानी बाईपास के निकट शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव डभौरा निवासी मोहम्मद नवी उर्फ नन्हे अपने रिश्तेदार बब्बू के मकान में परिवार समेत रहते

हैं। शुक्रवार सुबह नन्हे की पत्नी बड़ी बिटिया (45) रसोई में चाय बनाने गईं। नन्हे के मुताबिक माचिस जलाते ही गैस सिलिंडर में आग लग गई। उनके शोर मचाने पर परिवार के लोग उठे तब तक तेज धमाका हो गया। धमाका इतनी तेज हुआ कि पूरा मकान ढह गया और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने जेसीबी से मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकालकर फौरन सीएचसी ले जाया र गया। जहां मोहम्मद नबी की पत्नी म बड़ी विटिया व पुत्र जीशान (10) को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: नाबालिग बहनों से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दो को छह-छह वर्ष की सजा

संबंधित समाचार