Kannauj News : हेलो! दिल्ली पुलिस का DSP बोल रहा हूं, फोन कर युवक को धमकाया, पढ़ें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में दिल्ली पुलिस का डीएसपी बताकर युवक को धमकाया।

कन्नौज में दिल्ली पुलिस का डीएसपी बताकर युवक को धमकाया। पीड़ित ने तीन अज्ञात मोबाइल धारकों पर मुकदमा लिखवाया।

कन्नौज, अमृत विचार। फोन पर खुद को दिल्ली पुलिस का डीएसपी बताने और एक अन्य के बैंक अधिकारी बनकर युवक को परेशान करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना ठठिया के हीरापुर्वा गांव निवासी मोहित कुमार पुत्र लवकुश प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका खाता इंडियन बैक में है। उसके पास एक फोन आया और जिसमें कॉलर ने अपने को दिल्ली पुलिस का डीएसपी बताकर कहा कि उसके खाते में फ्राड हो गया। उसने एक नंबर दिया जिसे शाखा प्रबंधक का बताया।

कहा कि इस पर बात कर ले तो जानकारी मिल जाएगी। जब उसने उस नंबर पर बात की तो उसने भी धमकाना शुरू कर दिया। उसके बैंक अकांउट की जानकारी व्हाट्सअप पर मांगी। उसने अपना स्टीमेट निकालकर भेज दिया।

इसके बाद दिल्ली पुलिस का डीएसपी बताने वाला व्यक्ति उसे आए दिन फोन कर धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न करने लगा। उसने जानकारी पुलिस को दी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

संबंधित समाचार