Bareilly: कुतुबखाना पुल का निरीक्षण करने पहुंचे संतोष गंगवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोतवाली से लेकर कोहाड़ापीर तक जाम से जूझने की समस्या से जनता को निजात मिलने वाली है, जिसको लेकर कोतवाली से कोहाड़ापीर चौकी तक कुतुबखाना पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। व्यापारियों की समस्या को देखते हुए समय रहते पुल का निर्माण कराए जाने की बात कही जा रही है। जिसको लेकर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष और गंगवार वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि कार्य किस गति से किया जा रहा है।

निरीक्षण करने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि कुतुबखाना पुल निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही लोगों को पुल बनने से बड़ी राहत मिलेगी। एक सप्ताह बाद फिर आकर काम देखने के लिए संतोष गंगवार कहा। साथ ही काम में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए अधिकारियों से बात की जाएगी। ताकि काम जल्द से जल्द खत्म कराया जाए। शहरवासियों को जल्द ही एक नई सौगात मिलने जा रही है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: बरेली में युवती ने दिखाई बहादुरी...मोबाइल छीनकर भागे ऑटो चालक को पकड़ा, जमकर लगाई पिटाई फिर पुलिस को सौंपा

संबंधित समाचार