Hamirpur News: मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी, 9वें दिन भी अदालती कार्य रहा बंद
हमीरपुर में 9वें दिन भी अधिवक्ताओं ने अदालती कार्य बंदकर किया प्रदर्शन।
हमीरपुर में अधिवक्ता संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर लगातार 9वें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कहीं।
हमीरपुर, अमृत विचार। अधिवक्ता संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर लगातार 9वें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कहीं।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह कुशवाहा व महामंत्री देवीप्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में चल रही हड़ताल के 9वें दिन शनिवार को भी जारी रही। जजी परिसर में अधिवक्ताओं ने अदालतों पर तमाम अनियिमतताओं का आरोप लगा नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने कहा कि अदालतों में न्यायाधीशों द्वारा अपनी मनमानी करना, अधिवक्ताओं का सम्मान न करना तथा अधिकारियों द्वारा समय पर न्यायालय में न बैठना, बैठने व पार्किंग की व्यवस्था न होना जैसी समस्याओं के निवारण की मांग करते हुए बीते शुक्रवार से न्यायिक कार्य से विरत रहकर हड़ताल शुरू की थी।
आक्रोशित अधिवक्ताओं ने डिस्ट्रिक्ट जज के स्थानांतरण की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं होता है वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।
