बरेली: अलग होने के बाद भी पत्नी करती थी परेशान, शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पहली पत्नी से अलग होने के बाद भी उसने शख्स को परेशान करना बंद नहीं किया। पहली पत्नी और उसके परिवार से तंग आकर शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

थाना बारादरी के दुर्गानगर गौटिया निवासी संजीव कुमार मिश्रा ने बताया उनके बेटे रितांक की पहली शादी गैनी निवासी युवती से हुई थी। तीन महीने बाद ही दोनों परिवारों ने सहमति के बाद संबंध विच्छेद कर लिए। वहीं उसके बाद भी रितांक की पहली पत्नी व उसके ससुराल वाले रितांक को परेशान कर रहे थे। इससे परेशान होकर शख्स ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार को इसका पता चला तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: रुपये देने के बहाने महिला को ले जाकर कार से फेंका, जान से मारने की दी धमकी

 

 

संबंधित समाचार