गांवों में किया जा रहा आधारभूत संरचना का विकास : लल्लू सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सांसद लल्लू सिंह ने रविवार को हैरिंग्टनगंज मंडल की चैमला पांडेय का पुरवा पक्की रोड से महंगूपुर तक 28 लाख की लागत से बनने वाली  500 मीटर सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने लोगों को केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी दी । 
   
 उन्होंने कहा कि गांवों में आधारभूत संरचना का विकास किया जा रहा है, जिससे यहां की अर्थव्यवस्था में परिवर्तन हुआ है। कृषि सुधारों की वजह से कृषकों की आय बढ़ी है। बेहतर आवागमन सुविधा क्षेत्र के विकास में सबसे ज्यादा सहायक होती है। जिससे व्यापार में बढ़ोत्तरी होती है तथा क्षेत्र में रोजगार सृजन भी होता है। गांवों को मुख्यमार्गो से बेहतर परिहवान सुविधा के द्वारा जोड़ा जा रहा है। 

इससे गांवों की बाजारों में व्यापार बढ़ रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अवधेश पाठक, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, सरयू दूबे, महेंद्र, संतोष, व्रिजेश, राहुल, विजय, धमेंद्र व अशोक सहित कई मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : आलोक जिन्दल

संबंधित समाचार