हरदोई: सांसद जयप्रकाश बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण, कहा- कोई भूखा न रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सांसद जयप्रकाश रावत ने हरपालपुर ब्लाक के बाढ़ प्रभावित चन्द्रमपुर,अली शेरपुर पुरवा‌ और सुदनीपुर का नाव से स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एसडीएम सवायजपुर डा.अरुणिमा श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि जिन घरों में पानी भर गया है, वहां खाने-पीने की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया जाए।

सांसद रावत ने कहा कि पानी के बढ़ते जल स्तर की नियमित जानकारी दी जाए, राजस्व विभाग को बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए। मवेशियों की जांच और उन्हें दवा उपलब्ध कराने के लिए पशु चिकित्सा विभाग को अलर्ट रहने को कहा। सांसद ने ज़ोर देते हुए कहा कि कोई भी भूखे नहीं सोना चाहिए, इसका ध्यान रखा जाए।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है,किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।इस बीच एसडीएम सवायजपुर अरुणिमा श्रीवास्तव के अलावा विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी,एसएचओ अरवल श्यामू कनौजिया, प्रदीप पाठक,मण्डल अध्यक्ष राकेश मिश्रा, जितेंद्र सिंह व अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-‘नाग पंचमी’ के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

संबंधित समाचार