अब के सावन ऐसे बरसे, बह जाए रंग, मेरी चुनर से...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ मण्डल की ओर से रविवार को बंदरियाबाग ‘दिलकुशा‘ अधिकारी क्लब में  सावन महीने में  हरियाली तीज उत्सव पर " सांवरिया" थीम पर आधारित एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा रूबी राय ने  किया उन्होंने अध्यक्षा आरडीएसओ महिला कल्याण संगठन सविता राना, अध्यक्षा उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन कविता थपरियाल, अध्यक्षा ईरीटेम महिला कल्याण संगठन अनिता वर्मा का स्वागत किया।

कार्यक्रम के आरम्भ मे बच्चों ने नृत्य पर गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात कजरी गीत ’सखी घुमड घुमड जल बरसे...‘ नन्ही नन्ही बुंदिया जिया लहराये, ‘बादल घिर आये,..’ ’अब के सावन ऐसे बरसे, बह जाए रंग, मेरी चुनर से’.... ’ये मोह मोह के धागे, तेरी उॅगुलियों से जो उलझे’..., ’सावन के गीतों को खूबसूरती से पिरोकर सदस्याओं  व बच्चों ने गीत गायें । 

कार्यक्रम में ‘कजरा मोहब्बत वाला...’ पिंगा ग पोरी, पिंगा ग पोरी...’, ‘ओ नचले नचले मेरे यार तू नचले, अब तो लुुटा है बाज़ार तू नच ले..’, झुमका गिरा रे, ढोल बाजे ढोल बाजे.....’ तेरी मेरी गल्लां हो गई मशहूर, कर न कभी तू मुझे नज़रो से दूर’.. ’ जो है अलबेला मद नैनो वाला, जिसकी दीवानी ब्रिज की हर बाला, वो किसना है’... मधुर लयबद्ध मशहूर गीतो पर नृत्य प्रस्तुति दी । 

कार्यक्रम के अंत बच्चों नें‘छम्मक छल्लो...’’गीत पर ग्रुप डांस भी प्रस्तुत किया।पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा रूबी राय ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि ऐसे आयोजन से हम सभी अपनी भारतीय संस्कृति से जुड़ते हैं।  
   
इस अवसर पर अतिथियों व संगठन की सदस्यों ने सावन मास के प्रतीक हरे रंग से सराबोर सोलह श्रृंगार से परिपूर्ण महिलाओं ने बेस्ट मेहंदी, बेस्ट चूड़ी, रैम्पवॉक, बेस्ट हेयर जैसी अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आकर्षक उपहार भी जीते। इस आयोजन में लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की उपाध्यक्षा  रीना यादव, सुनीता , कोषाध्यक्ष इशिता श्रीवास्तव व अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्रुति गुप्ता ने किया।

 

संबंधित समाचार