IBPS ने पीओ और एमटी भर्ती का आज आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन
IBPS की तरफ से पीओं व एमटी की भर्ती को आज बंद कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक भर्ती में आवेदन नही किया है वह इस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।
इसमें प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/ मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के कुल 3,049 पद भरे जाने हैं। यह परीक्षा सितंबर-अक्टूबर में और मुख्य परीक्षा नवंबर 2023 में आयोजित की जाएगी।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक पूरा होना चाहिए, वे आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। वहीं बात आयु सीमा की करें तो इस भर्ती में आयु 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते है।
ऐसे करें अप्लाई
इसके लिए पहले आप को इस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा इसके बाद आईबीपीएस सीआरपी-पीओ/एमटी-XIII भर्ती लिंक का चयन करें। उसके बाद आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें। अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें, दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आखिर में आपको पेज को डाउनलोड करना है।
ये भी पढ़ें- वायु सेना में अग्निवीर की निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाई गई
