अलीगढ़ को हरिगढ़ बोले डिप्टी सीएम, नाम बदलने के दिये संकेत, मंच पर मौजूद थे शाह और योगी
अलीगढ़, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आज यानी सोमवार को भाजपा के बड़े नेता अलीगढ़ में इकट्ठा हुए हैं। जिसके चलते अलीगढ़ का नजारा अन्य दिनों की अपेक्षा बदला हुआ था। देश की राजनीति के बड़े दिग्गज आज अलीगढ़ में जुटे थे।
गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मंच पर मौजूद थे, लेकिन डिप्टी सीएम ने जो बयान दिया। उसने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से जनता को संबोधित करते हुये जय श्रीराम का नारा लगाया। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ का नाम बदलने के संकेत तक डे डाले। केशव प्रसाद ने अलीगढ़ को अपने संबोधन में हरिगढ़ कहा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हरिगढ़ वालों बोलो जय श्रीराम। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाबूजी का सपना अब पूरा हो रहा है। जब डिप्टी सीएम यह बातें कह रहे थे। उस दौरान गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भी उनकी बात को सुन रहे थे।
भारत के गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की समाज में पिछड़ों के लिए सबसे पहले काम शुरू करने वाले कल्याण सिंह को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करने आया हूं।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की वह वो वक्त था जब अयोध्या में राम भक्तों का सैलाब उमड़ा था। उस दौरान कल्याण सिंह पर कार्य सेवकों को रोकने के लिए गोलियां चलाने के आदेश देने का दबाव बनाया गया, लेकिन बाबूजी ने सख्त निर्णय लेते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद से त्याग दे दूंगा, लेकिन गोली चलाने के आदेश नहीं दूंगा।
गृहमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह के अंदर गरीबों और पिछड़ों के लिए बहुत ही अधिक संवेदना थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया। उसे दौरान फोन पर कल्याण सिंह से बात हुई थी, तब उन्होंने कहा था कि मेरा जीवन धन्य हो गया।
यह भी पढ़ें : बाराबंकी : लोधेश्वर के जलाभिषेक के लिए जा रहे एक श्रद्धालु की मौत 1 घायल
