Flood In Unnao : गंगा खतरे के निशान से पहुंची ऊपर, कटरी में घुसा पानी, ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अफसर पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में गंगा ने रौद्र रूप लिया।

उन्नाव में सोमवार को गंगा नदी के खतरे के निशान पर पहुंचने के बाद अब यह दो सेमी ऊपर पहुंच गया है। इससे बाढ़ का पानी कटरी के रिहायशी इलाके में घुसने लगा है।

उन्नाव, अमृत विचार। सोमवार को गंगा नदी के खतरे के निशान पर पहुंचने के बाद अब यह दो सेमी ऊपर पहुंच गया है। इससे बाढ़ का पानी कटरी के रिहायशी इलाके में घुसने लगा है। रास्तों पर पानी भर रहा है और सैकड़ों गावों का आवागमन भी बाधित है। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह देख प्रशासनिक अफसरों ने भी कमान संभाल ली है। लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के साथ खतरे वाले स्थानों से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

संबंधित समाचार