मथुरा: शराब पी फिर देखी अश्लील फिल्म...बुजुर्ग महिला के पैर दबाने के बहाने की गलत हरकत, दंपत्ति हत्या मामले में खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र के मुड़ेसी गांव के रहने वाले हीरालाल (75) और उनकी पत्नी लीलावती की हत्या के मामले में खुलासा हो गया है। आरोपी बब्लू ने कबूल किया है कि उसने ही दंपत्ति की हत्या की थी।

खुलासे में पुलिस ने बताया कि बब्लू ने मंदिर के पास पहले शराब पी और फिर अश्लील फिल्में देखीं। उसके बाद वह बुजुर्ग महिला के पास पैर दबाने के बहाने गया। बुजुर्ग महिला के पैर दबाने के दौरान अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने विरोध भी किया और चिल्लाने लगी। चिल्लाता देख बब्लू ने पास में रखी ईंट उसके सिर में मार दी। वहीं महिला की आवाज सुनकर जैसी ही बुजुर्ग पति आया तो उस पर भी ईंट से हमला कर दिया और दोनों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें- मथुरा: बंदर पकड़ने का नगर निगम ने उठाया टेंडर, चलेगा अभियान

संबंधित समाचार