मथुरा: बंदर पकड़ने का नगर निगम ने उठाया टेंडर, चलेगा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। बंदरों से निजात दिलाने के लिए अब मथुरा वृंदावन में नगर निगम ने उनको पकड़ने के लिए टेंडर उठाया है। इस टेंडर के तहत उत्पाती बंदरों को पकड़ा जाएगा और उन्हें खादर में या जंगलों में छोड़ा जाएगा। बंदर पकड़ने के लिए दो अलग अलग लोगों को ठेका दिया गया है। जिसमें से एक टीम मथुरा में तो दूसरी वृंदावन में बंदरों को पकड़ेगी।

वहीं बंदरों को पकड़ने के बाद शहर के किसी दूसरे इलाके में न छोड़ा जाए इसका भी ध्यान रखा जायेगा। बंदर पकड़ने वाली टीम के साथ नगर निगम का कर्मचारी रहेगा इसके अलावा पकड़े गए बंदरों पर रंग से निशान भी लगाए जायेंगे जिससे पहचान रहे। बंदरों को खादर में और कोसी के समीप स्थित वन क्षेत्र में छोड़ने की वन विभाग से नगर निगम को अनुमति मिली है।

यह भी पढ़ें- मथुरा: हरियाली तीज पर वृन्दावन एवं बरसाना में श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम 

संबंधित समाचार