सुलतानपुर : कूरेभार में बेकाबू बाइक पलटी, दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग स्थित कूरेभार चौराहे पर सोमवार की शाम करीब छह बजे एक भीषण हादसा हो गया। यहां पलटी बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पहुंचने पर एक युवक मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

देवराज (21) पुत्र राम रूप, कमलेश (25) पुत्रविहारी  निवासी हसरमपुर पिपरगांव थाना धनपतगंज बाइक से अयोध्या की तरफ से घर की ओर तेज रफ्तार में जा रहे थे। जैसे ही कूरेभार चौराहे पर पहुंचे ही थे, तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गये। गिरने की आवाज सुनते ही कस्बे वासियों ने पुलिस के साथ मिलकर उन्हें कूरेभार अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने देवराज की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया। जबिक कमलेश को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही देवराज ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों में मातम छाया है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : जेवर साफ करने के नाम पर ढाई लाख की टप्पेबाजी

संबंधित समाचार