सुलतानपुर : जेवर साफ करने के नाम पर ढाई लाख की टप्पेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक आवास से 200 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े लगभग ढाई लाख की टप्पेबाजी हो गई। गहना धुलने-चमकाने के नाम पर उचक्कों ने महिलाओं के जेवर उड़ा दिए। एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है, लेकिन उचक्कों का पता नहीं लग सका।

कोतवाली नगर के बढ़ैयावीर निवासी राम बचन त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार की दोपहर वह किसी काम से शहर में निकले थे। घर पर पत्नी अमरावती तिवारी और बहू अनुराधा तिवारी घर पर थी। 12:35 बजे के आसपास दो व्यक्ति बाइक से आये और चांदी व सोने की सफाई करने वाला बताते हुए एक चांदी की पायल साफ किया। विश्वास में आकर एक सोने की चेन वजन लगभग 23 ग्राम और लाकेट 15 ग्राम का सफाई के लिए दे दिया। मौका पाते ही झांसा देकर वे सोने की चेन व लाकेट लेकर फरार हो गये। घटना के तुरंत बाद 112 डायल को सूचित कर घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सक्रिय हुई और जांच पड़ताल में जुटी है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : प्रभु झूलेलाल महोत्सव पर गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका