प्रयागराज: युवक पर फेंका बम, बाल बाल बचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, प्रयागराज/अमृत विचार। प्रयागराज कमिश्नरेट अंतर्गत नैनी कोतवाली के डांडी मोहल्ले में सोमवार शाम एक युवक पर बम फेंका गया। हालांकि युवक बाल–बाल बच गया। घटना के बाद तीन आरोपी एक घर में घुस गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। डांडी निवासी अभिषेक सोमवार शाम को मोहल्ले के रास्ते से कहीं जा रहा था। 

उसी दौरान आधा दर्जन से अधिक युवक आए और उसे मारना–पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच दो बम फेंके गए लेकिन वह किसी को लगा नहीं। धमाका सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए और युवक को बचाने लगे। इस पर हमलावरों ने लोगों के साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया। अपने को घिरता देख हमलावर भागने लगे। इसी बीच तीन हमलावर एक पुलिस कर्मी के घर में घुस गए। 

इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक बम से कोई हताहत नहीं हुआ है। आरोपियों को गिरफ्तार जल्द कर लिया जाएगा। युवक की मां सीमा ने तीन व्यक्ति शशांक शुक्ला, मनीष त्रिपाठी और आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : प्रभु झूलेलाल महोत्सव पर गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा

संबंधित समाचार