बरेली: बीजेपी ने शिम्पी को जिला पंचायत सदस्य की रिक्त सीट पर मैदान में उतारा
बरेली, अमृत विचार। जिला पंचायत की टांडा छंगा (वार्ड 16) की रिक्त सीट के लिए भाजपा ने शिम्पी चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की संस्तुति पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने सोमवार की देर रात प्रत्याशी की घोषणा की। मंगलवार को भाजपा नेता कलेक्ट्रेट स्थित कमरा नंबर 14 में नामांकन कराएंगे।
वहीं, जिला पंचायत सदस्य की इस सीट के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक नामांकन होंगे। 6 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को मतगणना होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शिवाकांत द्विवेदी की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार भुता ब्लॉक के बिलौआ, शेरगढ़ क्षेत्र के पल्था और नवाबगंज ब्लॉक के दुआवट में ग्राम प्रधान पद की सीटें रिक्त हैं। इनके अलावा भुता में 8, आलमपुर जाफराबाद में 2, फरीदपुर में 2, भदपुरा में 2, भोजीपुरा में 2, शेरगढ़ में 3, फतेहगंज पश्चिमी में 3, बहेड़ी में 3, मीरगंज में 6, रामनगर में 9, क्यारा में 1, नवाबगंज में 2, दमखोदा में 1 और बिथरी चैनपुर में 2 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटें रिक्त हैं। इसके साथ बहेड़ी तहसील के टांडा छंगा की जिला पंचायत सदस्य सीट और रामनगर ब्लॉक के चकरपुर व मऊ चंदपुर की क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटें रिक्त हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: महिला अस्पताल रेजिडेंट के भरोसे, स्थाई डॉक्टर नदारद
