स्टाफ नर्स के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आयु सीमा और कितना होगा आवेदन शुल्क
अगर आप मेडिकल नर्स की नौकरी चाहते है, तो ये आप के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। UPPSC ने स्टाफ नर्स के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इसमें आवेदन करने के लिए आप इस की आधिकारिक वेबसाईट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है पर याद रहे इसके आवेदन 21 अगस्त 2023 से शुरू होंगे।
नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 21 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं इस भर्ती में स्टाफ नर्स के कुल 2240 पदों पर भर्ती होनी है, नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार इसमें 2069 पद महिलाओं के लिए है और 171 पद मेल के लिए है।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिस उम्मीदवारों को साइंस के साथ 10 वीं, 12वीं के साथ जनरल नर्सिंग में डिपलोमा और मिडवाइफरी या बीएससी नर्सिंग डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा यूपी नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार आयु की गणना 1 जुलाई 2023 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवदेन शुल्क
भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, EWS वर्ग के उम्मीवारों को 125 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि, SC / ST के लिए आवेदन शुल्क 65 रुपये हैं। वहीं, PH कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ऑफलाइन ई चालान आदि के माध्यम से कर सकते हैं।
