Auraiya Accident: डंपर को बचाने में बस पलटी, एक महिला की मौत व 20 श्रद्धालु घायल, मथुरा दर्शन के लिए जा रहे थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में हादसे में एक की मौत।

औरैया में डंपर को बचाने में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 20 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी मथुरा दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

औरैया, अमृत विचार। जनपद में तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को औरैया के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें की जनपद फतेहपुर के खागा से एक टूरिस्ट बस में सवार होकर श्रद्धालु मथुरा दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी औरैया सदर कोतवाली के जनैतपुर हाईवे पर डंपर को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद उसमें सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर औरैया के तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। एंबुलेंस की मदद से घायलों को औरैया के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

वहीं मृतक महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर तमाम आला अधिकारी पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद औरैया जिला प्रशासन ने सवारियों को रोडवेज बस के माध्यम से तब तक पहुंचाने के प्रयास भी शुरू कर दिया है।

संबंधित समाचार